मिठौरा ब्लाक/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा नारायण निवासी गिरजेश पटेल पुत्र शिवमंगल पटेल ने सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी को लिखित पत्र देकर शिकायत की है। सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की पिपरा नारायण निवासी गिरजेश पुत्र शिवमंगल ने बताया कि हमारे गांव का रोजगार सेवक शैलेन्द्र सर्वे के नाम पर व आवास की सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रति ब्यक्ति से एक हजार रुपए ले रहे है। जो 40 लोगों का सूची में नाम दर्ज हुआ है।उनको पूर्व में भी आवास मिल चुका है। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि शिकायत कर्ता से हलफनामा की मांग की गई है। दोषीयों के विरुद्ध जांच कर कार्यवाई की जायेगी।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
