रामपुर मीर /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग-730 एस के निर्माण कार्य के तहत रामपुर मीर गांव के तरफ जाने वाले रोड़ में स्थित बलिया नाला की पुरानी आरसीसी पुलिया को तोड़कर वहां ह्यूम पाइप लगाए जाने के विरोध में आज दिनाँक 24/2/2025 दिन सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान मंजेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की।
बरसात के समय बलिया नाला से वर्षा के दौरान बाढ़ का पानी इसी पुलिया के माध्यम से निकलता था। पुलिया को हटाकर केवल ह्यूम पाइप लगाने से जल निकासी बाधित होगी, जिससे किसानों की फसलें जलमग्न हो सकती हैं और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण व ग्राम प्रधान मंजेश कुमार ने कहा कि ह्यूम पाइप पानी का बहाव के लिए पर्याप्त नहीं है और इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पुलिया का पुनर्निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।
मौके पर राम आसरे,पडोही, लखन,शंभू चौहान, लक्ष्मण चौहान, पवन शर्मा, मनीषा यादव, रामलखन शर्मा, रामआसरे खरवार, बंधन प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम
