जिला कारागार /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)जनपद में जेल कालोनी में नवनिर्मित भगवान शिव मंदिर की छत ढलाई दिनाँक 23/2/2025 दिन रविवार को की गई। कारागार अधीक्षक, वंदीरक्षक क्षेत्र के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण करा रहे है। रविवार को पूजन के बाद जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने ढलाई के लिए पूजन की और पहली कढ़ाई डाली। उन्होंने, कहा कि मंदिर निर्माण में क्षेत्र संभ्रांत लोगों के ओर से हर संभव सहयोग की जा रही है।
मंदिर से लोगों की आस्था-श्रद्धा जुड़ी होती है। उन्होंने जेल कालोनी सहित क्षेत्र के लिए ईश्वर से सुख,शांति, समृद्धि की कामना की। मौके पर डिप्टी जेलर अशोक झा, डिप्टी जेलर रत्ना सिंह, कार्यालय अधीक्षक बृजेन्द्र तिवारी,चीफ सुनील शास्त्री व वंदी रंक्षक विजय पाण्डेय, प्रमोद कुमार,निर्भय तिवारी, आंनद सिंह,कमल सिंह यादव, उपेन्द्र सिंह आदि मौके पर उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
