सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र की एक ग्राम सभा की महिला ने न्यायालय में वाद दाखिल कर मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि बीते 25 मई के सुबह आठ बजे मै अपने खेत गई थी। तभी हमारे गांव के रितेश पुत्र नागेन्द्र जो हमारे घर के बगल का है। हमारी लड़की जो मंदबुद्धि की है। बचपन में मस्तिष्क ज्वर होने के कारण सोचने समझने की क्षमता कम हो गया है को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया। परिवार के द्वारा काफी खोजबीन करने पर पता चला कि हमारी लड़की को रितेश कही भगा ले गया। डर है कि हमारी लड़की को कही बेच न दे या उसकी हत्या कर देवे।जिसकी सूचना स्थानीय थाना पर दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसमें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर वृहस्पतिवार को मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया की कोर्ट के आदेश पर रितेश के खिलाफ मु०अ०सं० 0032/25 धारा 363 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
