एक लाख 60 हजार रुपये लेकर विदेश न भेजने का आरोप सिंदुरिया थाना में मुकदमा दर्ज
सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से एक के विरुद्ध विदेश भेजनें के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में सिंदुरिया पुलिस दिनाँक 21/2/2025 दिन शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की पीड़ित झिनकारी पुत्र रामप्रीत निवासी कसमरिया ने बताया कि मैं विदेश जाने के तैयारी में था। किसी माध्यम से इसकी जानकारी मोहम्द कासिम पुत्र हसमतदार निवासी पिपरपाती थाना भिटौली से हुआ। कासिम बोले कि मैं एजेंट हूं । मैंने विश्वास कर उनके खाते 1.5लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया और दस हजार नकद दे दिया। उसके बाद अभी तक हमे विदेश नहीं भेजा और नहीं हमारा पैसा वापस कर रहा हैं। एक सप्ताह पूर्व जब हम पैसा मांगने गये तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के लिए तैयार हो जा रहा है।और बोला कि ज्यादा परेशान किया तो जान मारने की धमकी दी गई इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 0033/25 धारा 351( 3) 352,131,316(2) मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक करवाई किया जा है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
