जिला कारागार /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) में शासन के निर्देश के क्रम में संगम प्रयागराज से कलश में मगाये गये गंगाजल को एक बड़ा सा जल कुंड बनाकर पवित्र गंगाजल को उसमें डालकर गंगाजल से कैदियों को स्नान करने की सुविधा प्रदान कराई गई। कैदियों ने इस अवसर पर पूरे हर्षो उल्लास एवं श्रद्धा के साथ जल से स्नान एवं आचमन किया ।इस विशिष्ट आयोजन की शुरुआत जेल अधीक्षक आशीष रंजन व जेलर सहित समस्त कर्मचारी संगम से ले गए गंगा कलश के साथ विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया।
जेल अधीक्षक द्वारा कैदियों को बताया गया की जेल में निरुद्ध होने के कारण संगम प्रयागराज कुंभ न जाने से कोई वंचित न रह जाय।इस उद्देश्य से माननीय कारागार मंत्री शासन के आदेश पर जल मंगा कर सभी कैदियों को दिनाँक 21/2/2025 दिन शुक्रवार को स्नान कराया गया ।जिससे जेल के सभी कैदियों में खुशी का माहौल बना रहा ।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम
