सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में एवं सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के देखरेख मे उ0नि0 रोहित यादव मय टीम द्वारा माननीय न्यायालय प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय महराजगंज द्वारा निर्गत वाद सं0 1096/2023 धारा 128 सीआरपीसी थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वारण्टी अजय उर्फ अजय गुप्ता पुत्र भुलई उम्र करीब 33 वर्ष निवासी नरायनपुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को ग्राम नरायनपुर से आज दिनांक 21/02/2025 को समय 12.50 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक करवाई करते हुए माननीय न्यायालय महराजगंज को भेज दिया गया ।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
