सिंदुरिया थाना महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांव में मार-पीट सहित विभिन्न धाराओं में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग निवासी रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि सोमवार की रात मै अपने गांव के निवासी सुग्रीव विश्वकर्मा के बारात मधुबनी गांव में गया था।जहा शराब के नशे मे धुत आदित्य पटेल हमारे गांव का निवासी हमारे पास आकर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। मैं किसी तरह वहां से बीच-बचाव करके घर आने लगा वहां से आदित्य पटेल हमारा पीछा करते हुए आया और गांव के पोखरें के पुल के पास घेर कर बेल्ट से मारने लगा जिससे हमारा शर्ट फट गया। लोगों के बीच बचाव से मैं घर आया तो हमारे दरवाजे पर घर में घूस कर मारा पीटा। जाते-जाते जान मारने की धमकी भी दी।
इसी क्रम में हरिहरपुर निवासी फेंकू गुप्ता ने बताया कि 23 फरवरी को शाम 7.30 बजे सिंदुरिया चौराहे से घर पर पहुंचा तो दिलीप पुत्र विरघुन गुप्ता चिल्ला कर कह रहा था कि जमीन का पैसा मैं सरकार से अकेले ले लिया कोई हमारा कुछ नहीं कर पाया।तब मैंने कहा कि हमारे दरवाजे पर ऐसा क्यों अपशब्द बोल रहे हो। इतने पर दिलीप ने गाली गुप्ता देते हुए कहा कि तुम गीदड़ो को सुना रहा हूं।अब तुम्हारे खेत में भी हिस्सा लूंगा।तो हमार द्वारा कहां गया कि जब तुम्हें तुम्हारे खेत का पैसा मिल गया है तब तुम्हारा कौन हिस्सा है। इतनी बात पर गाली देने लगा तब-तब उसका भाई जयदीप गुप्ता भी आ गये और। दोनों मिलकर मुझे मारने लगे बीच बचाव के लिए हमारी पत्नी आई तो उसे भी मारने लगे।हम जान बचाने के लिए अपने घर में भागे फिर हमारे घर में घूसकर मारने लगे शोर सुनकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। बीच-बचाव से हमारा और पत्नी की जान बची।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक करवाई किया जा रहा है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
