जनपद महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद में आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा महराजगंज द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत बस स्टेशन महराजगंज, मदरसा स्कूल महराजगंज, सिन्दुरिया, चिउटहा में कठपुतली के माध्यम से जनजागरुक्ता किया गया। इस दौरान कठपुतलियां ने लघु नाटिका के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी रोकने, हेल्पलाइन नंबर के उपयोग, बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं, आरटीई के तहत आनलाइन आवेदन, गुड पेरेंटिंग, सोशल मीडिया का उपयोग पर सावधानी पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि यह जनजागरुक्ता अभियान तीन दिनों तक महाराजगंज जनपद के विकासखंड नौतनवा, निचलौल,मिठौरा और महराजगंज शहर में आयोजित कर लोगों को जागृत किया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ो, बच्चे, ग्रामीण, दुकानदार और ऑटो, बस चालक, होटल सचालक उपस्थित रहें। और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा महराजगंज के बाल संरक्षण कार्यकर्ता आनन्द कुमार, कृष्ण मोहन, पुलिस साथी उपस्थित, इस अवसर पर एटी रोमियो कोतवाली महराजगंज के उप निरीक्षक नेहा ने में मदरसे के बच्चों से अनुरोध किया कि अगर कहीं भी इस तरह के कार्यों में कोई बच्चे और महिलाओं को धकेलना के लिए कोशिश करता है तो बेहिचक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जानकारी दें, ताकि हम सभी मिलकर उसे बच्चे और महिलाओं को बचा सके।
सिन्दुरिया थाना के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी रोहित कुमार, सतीश कुमार मौर्य ने मिशन शक्ति के बारे में फोकस करते हुए बच्चों को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। मानव तस्करी रोधी थाना महराजगंज के टीम ने कठपुतली शो के मौके पर लोगों से अनुरोध किया कि अगर कहीं भी इस तरह की गतिविधि की जानकारी होती है तो हेल्पलाइन नंबर पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 पर जानकारी को दें। ताकि हम सभी लोग मिलकर मानव तस्करी को रोक सके। विश्व कैसर दिवस पर लोगों को कैंसर की रोकथाम, जोखिम कारकों, प्रारंभिक पहचान, गुणवत्तायुक्त उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
