सिंदुरिया थाना महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण निवासी अजय पुत्र स्वर्गीय बुधीराम उम्र 35वर्ष तीन माह पूर्व मुम्बई कमाने गया था। घर पर वह सिलाई कर रहा था। लेकिन ढंग से काम न चलने के कारण वह मुम्बई पेंटिंग के काम में चला गया लेकिन ढंग काम न मिलने से वह मुम्बई से दिल्ली आ रहा था कि ललितपुर रेलवे स्टेशन ट्रैक पर उसकी लाश मिली। परिजनों के अनुसार रेलवे पुलिस द्वारा उसके मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर सिंदुरिया थाना पर सम्पर्क कर ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने परिवार से सम्पर्क किया।मौत की सूचना घर वालो को दी। मंगल वार देर शाम मौत की सूचना सुन पत्नी मीरा व बच्चों मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी मीरा बच्चों के लिपट कर रो रही है। अजय तीन बच्चे हैं देवांश 7वर्ष, दीप्ति 5वर्ष व सुधा3वर्ष।अजय दो भाइयों में बड़ा भाई था। 30 जनवरी को अपने चाची कुमारी देवी से बात की थी और बताया कि चाची हमारे बच्चों को ख्याल रखिएगा।
अजय के पिता की भी मृत्यु ऐसे ही हुई थी वह हिमाचल प्रदेश कमाने गये थे वहीं मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी तब अजय व उनका भाई बहुत छोटे थे। मौत की सूचना पर मंगलवार रात चाचा छोटेलाल, उमेश पत्नी मीरा माता रामकली व बेटा वेदांश शव लेने के लिए ललितपुर के लिए रवाना हो गये।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
