बृजमनगंज थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतीश कुमार सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी महोदय नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह थाना वृजमनगंज जनपद महराजगंज के गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 0028/2025 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विजय पुत्र राजाराम निवासी ग्राम रिठिया पडरी (करखी) थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत आदेशो व निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त विजय उपरोक्त को माननीय न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
