सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) चौक थाना क्षेत्र के बरगदही बंसतनाथ निवासिनी कौशल्या देवी ने सिंदुरिया थाना पर तहरीर देकर दी है।
कौशिल्या ने बताया कि हमारी बेटी मेनका अपने नानी के घर सिंदुरिया थाना क्षेत्र हरिहरपुर टोला गोबरही रह रही थी। जो 30जनवरी 2025 की रात लगभग 12बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र चौतरवा निवासी पिंटू चौहान, शेषनाथ,व चौक थाना क्षेत्र बरगदही बसंतनाथ निवासी उमेश चौहान व भोजराज हरिहरपुर आकर हमारी लड़की को गाली-गलौज करते जान मारने की धमकी देने लगे।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता के मां के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधि करवाई किया जा रहा है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
