घुघली थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज श्रीमती आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/02/2025 को ग्राम बरवा खुर्द में पुरानी रंजिश की बात को लेकर हुए आपसी विवाद में आरोपी द्वारा जान से मारने के नियत से लोहे की सरिया से हमला किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 44 / 2025 धारा- 109 (1) / 333/351 (3)352 बी0एन0एस0 बनाम अंगद साहनी पुत्र रामदुलारे साहनी आदि 03 नफर निवासी बरवा खुर्द थाना घुघली जनपद महराजगंज पंजीकृत हुआ।मुकदमे से सम्बन्धित मुख्य आरोपी अंगद साहनी उपरोक्त की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 04.02.2025 को सूचना के आधार पर अंगद साहनी पुत्र रामदुलारे साहनी निवासी बरवा खुर्द थाना घुघली जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया पकड़े गये अभियुक्त अंगद साहनी उपरोक्त की निशान देही पर आला मजरुब एक अदद लोहे की सरिया बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय महराजगंज को भेज दिया गया।
घुघली ब्लॉक प्रभारी दुर्गेश मणि(न्यू सूर्या टाइम)
