अनुमानित कीमत लगभग सत्ताईस लाख ग्यारह हजार सात सौ इकहत्तर रुपये को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपूर्द
जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आमजनमानस के खोये हुए मोबाइलों के संबंध में पुलिस कार्यालय/समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद महराजगंज को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।
जिसके क्रम में सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से 151 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया एन्ड्राएड मोबाइल हैन्डसेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई । बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग 27,11,771/- रुपये है। बरामद मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 03/02/2025 को पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । खोये हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवम् इस सराहनीय कार्य की बहुत ही प्रशंसा की गई ।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
