सोनौली थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के सोनौली पुलिस ने बॉर्डर पर नशे के कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर सोनौली थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार देर रात थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की टीम बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फरेन्दी तिवारी बाजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान जोगिन्दर धरिकार (19) पुत्र स्वर्गीय शिवशंकर धरिकार, निवासी सिद्धार्थनगर (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सोनौली में मुकदमा संख्या 13/2025 धारा 8/22/23 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उसे न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
