मिठौरा महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)ग्राम सभा मिठौरा दिनाँक 01/ फरवरी दिन रविवार को 11 दिवसीय मृत्युंजय महायज्ञ की मंगल कलश यात्रा ग्राम सभा से गाजे-बाजे के साथ गजराज की अगुवाई में निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल 351कुँवारी कन्याएँ अपने सिर पर मंगल कलश रख कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर हथियागढ़,देउरवा,पचमा,ब बरोहिया होते हुए जगदौर देवरिया शाखा नारायणी नहर से होते हुए कलश में जलभर कर पुनः यज्ञस्थल पहुंचा। वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया।
इस दौरान कलश यात्रा में भक्तगण व महिलाए गीत गाते हुए कलश यात्रा में शामिल रही। भक्तो के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही दर्जनों मोटरसाइकिल, टैक्टर-ट्राली व बोलेरो पर सवार महिला-पुरुष भक्तगण कलश यात्रा में शामिल रहे। यज्ञ के यज्ञाचार्य पण्डित यज्ञेश आचार्य एवं यजमान राधेश्याम गुप्ता व दिलिप मणि पाण्डेय हैं। यज्ञ में प्रतिदिन जय मां सम्य राम आदर्श रामलीला मण्डल खोठ्ठा कुशीनगर के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा। कलश यात्रा में राजकुमार निगम, सचिन कुमार उर्फ बंगाली, करुणेश निगम,भुआल निषाद, देवेन्द्र, रामाआशीष , महेंद्र , पिंटू सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
