कोतवाली थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना /अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर फ्राड / फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए क्षेत्राधिकारी फरेन्दा जय प्रकाश त्रिपाठी व साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व मे दिनांक 02/02/2024 को मु0अ0सं0 03/2025 धारा 319(2),318(4),336(3),338,340(2), 61 (2),204,205 BNS थाना साइबर क्राइम थाना जनपद महराजगंज के वांछित अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया गया
अपराध का तरीका
वांछित अभियुक्त इन्कमटैक्स इन्सपेक्टर / जीएसटी आफीसर बनकर लोगो को लघु उद्योग लोन दिलाने के नाम पर जीएसटी रजिस्टर्ड कर करेन्ट खाता खुलवाकर साइबर अपराधियो के साथ मिलकर उक्त खाते में ठगी का धनराशी मगाकर तथा उसे निकालकर अपने निजी उपयोग में लाते थे ।
अभियुक्त का विवरण
1- मनोज चौरसिया उर्फ कमलेश उर्फ गौशुल आजम पुत्र रामचंदर निवासी बरगाहपुर टोला अयोध्या जोत थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज उम्र 26 वर्ष
2- सतीश कुमार त्रिपाठी पुत्र देवेन्द्रनाथ त्रिपाठी निवासी ग्राम सिसवा बुजुर्ग थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थ नगर उम्र 31 वर्ष दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक करवाई किया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
