जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा आज दिनाँक 31/01/2025 को जिला कारागार का किया गया निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया व मौजूदा सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया गया कि उनसे जो भी अपेक्षित है समस्त कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें । किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान जेल/पुलिस/प्रशासनिक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
