सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के बौलिया राजा माइनर पर लेदवां पिपरा कल्याण के बीच दिनाँक 01फरवरी 2025 शनिवार को सुबह में नहर के पश्चिम पटरी से नहर के किनारे पड़ी सिल्ट ढुलाई का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के मुताबिक आपको बता दें कि तस्करों के लिए नहर से निकाली गई सिल्ट को बालू के नाम पर बेचना कोई नई बात नहीं है। क्षेत्र में सक्रिय तस्करों ने सिल्ट को उठाना शुरू कर दिया गया है और अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। बौलिया राजा नहर की सफाई के दौरान निकाली गई बालू मिश्रित सिल्ट को पटरी पर रखा गया है। यह नहर मधुबनी से निकल कर सोनवल, पिपरा कल्याण, लेदवां, बौलिया राजा व मुण्डेरा होते हुए बलिया नाले में मिल जाती है। बीते दो वर्ष पूर्व भी नहर की पश्चिम पटरी की मिट्टी खोद कर उठा ले गये थे। अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली से भर कर सिल्ट बाहर भेज मोटी कमाई किए थे। हालांकि कुछ कार्रवाई भी किया गया था। मिट्टी बंद होने के साथ ही सिल्ट का कारोबार फिर शुरू हो गया है। इस बार दिन के उजाले के बजाय सुबह कोहरे का लाभ उठाकर ट्रालियों पर सिल्ट लोड कर बालू के नाम पर तीन से चार हजार में बेचा जा रहा है।
इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया की मामला संज्ञान में नहीं है।अगर ऐसा है तो किसी भी कीमत पर सिल्ट का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र छापामारी कर नहर के किनारे से सिल्ट उठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
