मिठौरा ब्लॉक/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया चौराहे पर एडियो पंचायत विनय पाण्डेय के निर्देश पर सफाई कर्मचारी गिरजेश पटेल ने दो लेबर और टैक्टर ट्राली लगवा कर शुक्रवार को चौराहे के सभी रोड़ पर झाड़ू लगवाया और कूड़ा इकट्ठा कर टैक्टर ट्राली पर लदवाकर कर चौराहे से दूर फेंकवाया गया इस दौरान सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया।टैक्टर पर लाउडस्पीकर लगा कर कहा कि स्वच्छता रख कर हम कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को अपने आस -पास साफ सफाई जरुर रखना चाहिए। सफाई होने से चौराहे के दुकानदारों ने प्रसन्नता जताई मौके पर ग्राम प्रधान केशव यादव भी उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)


