जनपद महराजगंज/(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज जनपद के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री रिपन कंसल जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी संबोधित ज्ञापन अपने क्षेत्र के माननीय सांसद जी, माननीय विधायक जी के द्वारा पूरे प्रदेश के व्यापारियों से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र एवं सुझाव का ज्ञापन दिया गया।
इस निर्देश का पालन करते हुए जनपद महराजगंज में भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी एवं सदर विधायक जयमंगल कनौजिया से मिलकर ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सदरे आलम, जिला संरक्षक राम सेवक साहू, युवा जिलामहामंत्री डॉ सूरज सिंह,नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।
सह संपादक शिवेन्द्र गौतम(न्यू सूर्या टाइम)
