सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नंदाभार निवासिनी ने थाना पर तहरीर देकर अपने ही भसुर व जेठानी पर मार-पीट का आरोप लगाया है।सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की धनीता पत्नी मोहन कन्नौजिया ने बताया कि शनिवार को बिना कारण हमारे भसुर व जेठानी मिलकर मुझे गालियां देते हुए मारने पिटने लगे । शोर मचाने पर गाँव के लोग इकट्ठा हो और जान मारने की धमकी देते हुए भाग गये। इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया की पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
