सदर कोतवाली /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) कोतवाली थाना क्षेत्र के परसा राजा व दरहटा गांव के बीच शुक्रवार की रात असलहा के बल पर बदमाशों ने सीएससी संचालक समेत दो दुकानदारों को लूटने का किया प्रयास । बैग छीनने में असफल बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से दो लोग बाइक सवार आ गए। एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई और बदमाश की पिटाई शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक आपको बता दें की सदर कोतवाली क्षेत्र के परसा राजा गांव निवासी शैलेंद्र वर्मा का सीएससी व अंगद गुप्ता का झनझनपुर चौराहे पर रेस्टोरेंट है। दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। शैलेन्द्र वर्मा के हाथ में एक बैग था। परसा राजा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाश शैलेन्द्र व अंगद को ओवरटेक कर बाइक रोक दिए। रिवॉल्वर के दम पर बैग छीनने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर दो लोग और आ गए। यह देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागना शुरू किया। पांच राउंड फायरिंग के बाद दोनों दुकानदारों ने दो और लोगों के साथ एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पिटाई के दौरान बदमाश ने अपने रिवाल्वर को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिवॉल्वर को अपने कब्जे में लेकर बदमाश को थाने ले गई दोनों बदमाश पनियरा क्षेत्र के राजमंदिर गांव के निवासी है बताये जा रहे है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
