जनपद /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैधतस्करी/मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा दिनाँक 17/01/2025 को उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह का रंजीत शाह, का0 चन्द्रप्रकाशयादव, का0 सतीश कुमार व का0 दीपक कुमार द्वारा भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ग्राम जुगौली से 04 नफरअभियुक्तगण 1-परवेज आलम, 2.जमील 3. कल्लू कुमार व 4.कमरे आलम के कब्जे से पिकप संख्या UP47 T 7333मे से 140 कैरेट चाईनीज रामफल को बरामद करते हुए अन्तर्गत धारा 111 कस्टम एक्ट मे चालान किया गया।गिरफ्तार कर अभियुक्तगण व बरामद चाईनीज रामफल को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा रवाना किया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम
