सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के बौलिया बाबु में जमीन के बटवारे को लेकर दो पक्षों में दिनाँक 10/01/2025 दिन शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे मार-पीट का मामला प्रकाश में आया है।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की स्थानीय थाना क्षेत्र के बौलिया बाबु निवासिनी माधन पाण्डेय पत्नी मुन्ना पाण्डेय ने तहरीर देकर बताया कि जमीन बंटवारा को लेकर हमारे पट्टीदार योगेन्द्र पाण्डेय, पंकज व वंटी ने मुझे और मेरे पति को शुक्रवार की रात में गाली गलौज करते हुए मारा पीटा जिससे हमारे पति को चोटे आई और मेरे नाक पर भी चोट लगी है। इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 0009/2025 धारा115, (2),351(9),352 मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
