घुघली थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध व वारंटियो के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज श्रीमती आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा थाना क्षेत्र से न्यायालय महराजगंज द्वारा जारी NBW सम्बन्धित मु0नं0- 900013/01 धारा 452/354/504 IPC में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी प्रमोद पुत्र रुदल निवासी बारीगाँव ब्राह्मण टोला थाना घुघली ज उम्र करीब 47 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित माननीय न्यायालय भेजा गया है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
