सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 जनवरी 2025 को लड़की को गांव का ही लड़का शादी का झासा देकर भगा ले गया मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने और मारपीट का दिनाँक 09 जनवरी 2025 वृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया है।
मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे गाव का ही धनश्याम सहानी पुत्र उत्तीम सहानी हमारे लड़की को शादी का झासा देकर भगा ले गया तथा उसका भाई चन्द्रशेखर उन दोनो को सिंदुरिया तक पहुंचाया। जब इस बात को लेकर मेरे द्वारा पूछा तो उग्र होकर चन्द्रशेखर उसके पिता उत्तीम ने मुझे गाली देते हुए जान मारने की धमकी देने लगे। इस सम्बन्धने में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि लड़की के पिता के तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाही की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
