सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया से सिसवा रोड पर हरिहरपुर गांव के सामने ग्राम सभा मथनियां निवासी बबलू यादव दिनाँक 09/01/2025 दिन वृहस्पतिवार को रात लगभग 7.50बजे सिंदुरिया से मोटरसाइकिल से अपने घर मथनियां जा रहे थे। अभी हरिहरपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि सिसवा के तरफ से आ रही अनियंत्रित कार सामने से मारी ठोकर जिससे मोटरसाइकिल सवार मौके पर गिर गया और उसका पैर फैक्चर हो गया मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महराजगंज भेजवाया गया है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
