सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाकला निवासी रेखा देवी (40)पत्नी वीरेंद्र जायसवाल (48)ने सीजेएम कोर्ट मे 156/3के तहत परिवाद दाखिल कर बताया है कि वह जीविकोपार्जन हेतु एक एक छोटी सी दुकान चलाती है, तीन साल पूर्व उसकी शादी वीरेंद्र जायसवाल से हुई थी जिससे एक पुत्र भी है, हमारे पति ने हमारी मर्जी के खिलाफ बिना तलाक दिए कोठीभार थाना के सिसवा बाजार निवासी राधिका पुत्री सेठई से दूसरी शादी कर लिया जिसे लेकर गांव पंचायत भी हुई जिसमे मुझे खेत और मकान मे कुछ हिस्सा मिला है,15फरवरी 024को वीरेंद्र हमारी दुकान पर आये और हमारे मकान और दुकान पर ताला लगाकर घर मे रखे सारे सामान को गड्ढे मे फेक दिए भद्दी भद्दी गाली गाली देते हुए मारने पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिए तथा दुकान मे रखी हुई कैश बॉक्स भी साथ ले गए। रेखा देवी ने न्यायालय मे तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध न्यायसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है कोर्ट द्वारा सिंदुरिया थानाध्यक्ष को दिए गए आदेश के क्रम मे एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया की पीड़िता रेखा देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी वीरेंद्र जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
