जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र ग्राम सभा खजुरिया में सड़क पर बह रहा गंदा पानी , इससे राहगीर संग स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। कभी-कभी तो स्कूल जाते समय बच्चे गंदे पानी में गिर भी जाते हैं। इसके बावजूद भी इस समस्या को लेकर सम्बंधित विभाग व जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की विकास खंड मिठौरा के खजुरिया में स्थित मदरसा से शैलेष पटेल के मकान के सामने तक वर्षों से गंदा पानी बह रहा है स्थिति बड़ी दयनीय है। गांव के सार्वजनिक रास्ता व बगल मे मदरसा होने से हमेशा लोगों व बच्चों का आवागमन रहता है। अन्य गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता हैं। सड़क किनारे बनी नाली की नियमित साफ-सफाई सफाई कर्मचारियों द्वारा नहीं की जाती है, इसके चलते नालियां जाम हो गई हैं और सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण जल भराव हो गया है। स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सदरेआलम, रामनिवास, सुकई, रामबेलाश, रामजीवन वर्मा,जय प्रकाश, जुम्मन,तैयब, मुख्तार ,शैलेष पटेल ,रामवृक्ष साहनी, ने बताया कि जब भी इस रास्ते से आते हैं तो कपड़े पर जरुर छिटा पड़ जाता है। इस संदर्भ में एडियो पंचायत विनय पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान मे नही है।अगर समस्या है तो सम्बंधित कों निर्देशित कर मामला को निस्तारित करा दिया जाएगा।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
