जनपद/महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)चौक थाना क्षेत्र में स्थित दरहटा झनझनपुर मार्ग पर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परस राजा निवासी प्रिन्स पटेल पुत्र त्रिलोकी पटेल चौक थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्यवाहीं की मांग किया है। पटेल ने कहा है कि मेरे पिता 1जनवरी 2025 दिन बुधवार को करीब 7 बजे शाम को झंनझनपुर चौराहे पर घरेलू आवश्यक सामान खरीद कर पैदल अपने बाये साइड से होकर घर आ रहे थे। घर लौटते वक्त जब हनुमान मंदिर के निकट झनझनपुर के पास पहुंचे कि उसी समय एक मोटर साइकिल चालक जिसका मोटर साइकिल पैशन प्रो जिसका नम्बर यू.पी-56 के 1078 का चालक अभय कुमार चौधरी पुत्र अशोक चौधरी ग्राम बड़हरा राजा (टोला)शेषपुरखा,थाना चौक जनपद महराजगंज ने बिना हार्न बजाए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आया और मेरे पिता को ठोकर मार दिया। जिससे मेरे पिता को काफी चोटें आई हैं। मेरे पिता का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पिता की दवा इलाज में व्यस्त होने के कारण हम थाने पर सुचना नहीं दे पाए। जो 3जनवरी 2025दिन शुक्रवार सूचना दे रहा हूँ। उक्त घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग किया। इस सम्बन्ध में चौक थाना अध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर जाच कर आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार
महराजगंज
