जनपद /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) चौक थाना क्षेत्र के दरहटा में चावल की खड्डा से लदे ओवरलोड ट्रक ने शनिवार दोपहर 1 बजे 60 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबित आपको बताते चले की चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत दरहटा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोड़ पर राम सूरत गुप्ता के मकान के सामने जहां महराजगंज चौक रोड़ पर महराजगंज की तरफ से आ रही ओवर लोड चावल की खंडा से लदी ट्रक ने साइकिल से खेत जा रहे पूर्णवासी प्रजापति उम्र लगभग 60वर्ष को रौंद दिया।
(मृतक की फाइल फोटो)
बताया जा रहा है कि पूर्णवासी अपने साईकिल से खेत देखने जा रहे थे। तभी महराजगंज के तरफ से ट्रक U.P.50 AT5129 ने जोरदार ठोकर मारी और पूर्णवासी की सर फट गई और मौके पर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने ट्रक चालक व शव को कब्जे में ले लिया।
घटनास्थल से ही ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है ।
इस संदर्भ थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है
मुख्य संपादक दिनेश कुमार
