जनपद महराजगंज/(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन बंसल जी के निर्देश पर व्यापारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं , सुझावों को लेकर प्रधानमंत्री वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में ज्ञापन सांसद जी/विधायक जी के माध्यम से देना था,
जनपद महराजगंज में 5 नवंबर 2024 को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया जी को 5 बिंदुओं पर दिया गया ज्ञापन
1.) शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश के 36 लाख पंजीकृत व्यापारियों से प्रदेश के 6 हिस्सों (अवध, गोरक्ष, काशी, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) से चुनकर विधान परिषद भेजा जाए। ताकि उच्च सदन में पूरे प्रदेश के व्यापारी का प्रतिनिधित्व हो सके।
2.) देश एवं उत्तर प्रदेश में व्यापारी पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए। जिसकी आयु सीमा 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारी के लिए हो। इस योजना से वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों को जोड़ा जाए। इस योजना को वस्तु एवं वदिज्य कर विभाग से संचालित किया जाए।
3.) किसी भी विपरीत परिस्थिति आग लगने, बाढ़ आने, दैवीय आपदा इत्यादि में व्यापारी का नुकसान होने पर विभागों द्वारा उससे खर्च ना लिया जाए उसकी सरकार द्वारा मदद की जाए।
4.) वस्तु एवं सेवा कर में कर की दरों में एक रूपता लाते हुए विलासिता की वस्तुओं की उच्च दर एवं आम उपयोगी वस्तुओं को निम्न दर पर रखा जाए। एक प्रकार के बाने पर दर एक सी रखी जाए। इसके नियमों को अत्यंत सरलीकरण करते हुए व्यवहारिक बनाया जाए।
5.) उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 29 जून भामाशाह जी की जयंती पर घोषित ‘व्यापारि कल्याण दिवस’ को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए तथा संपूर्ण देश में लागू किया जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त ,जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सदरे आलम गुड्डू तिवारी, युवा जिला महामंत्री डॉ सूरज सिंह, जिला मंत्री अभय श्रीवास्तव, जिला संयुक्त मंत्री गौरव मद्धेशिया इंजीनियर कन्हैयालाल, सदर नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त शामिल रहे।
रिपोर्ट – शिवेन्द्र कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
महराजगंज
मोo नo-9794358338
