थाना सिंदुरिया /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज जनपद के थाना सिंदुरिया मुख्य चौराहे पर दिनांक 11 नवंबर 2024 को रविवार की शाम लगभग 7:00 बजे सड़क पार करते समय निचलौल की तरफ से आ रही एक पिकअप की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, उसका चेहरा चोट से लुहूलुहान हो जाने से उसकी पहचान नही हो सकी है शरीर मे भी कई जगह चोट की निशान है, मौके पर तैनात पुलिस कर्मी उसे जगदौर सरकारी अस्पताल पर ले गयी तथा पिकअप एवं उसके चालक को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। इस संबंध में सिंदुरिया थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया की घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सीएचसी जगदौर भेज दिया गयाऔर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई मृतक की पहचान विशाल पुत्र सतीष (30) वर्ष जो सुल्तान पुर का रहने वाला था और अपने ससुराल निचलौल आया हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
संवादाता दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो. न. 9919195526
