चौक थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे पर शुक्रवार की रात में चौक पुलिस ने दो पिकअप पर लदी 110 बोरी चाइनीज लहसुन के साथ दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया।चौक थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार की रात में 12 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो पिकअप पर चाइनीज लहसुन निचलौल के रास्ते चौक होते हुए गोरखपुर भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष चौक ने तत्काल अपने हमराहियों को लेकर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दिया। इस बीच निचलौल की तरफ से आ रही दो पिकअप आते दिखाई दिया जो उसे रोक कर चेक किया गया तो उसमें चाइनीज लहसुन लदी मिली। दोनों वाहनों को मय चालक विधिक कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग को सिपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान पकड़े गए चालकों में भीम यादव निवासी ठूठीबारी तथा अजय गुप्ता निवासी राजाबारी शामिल हैं।

•✓किसी घटना व थाना संम्बधित प्रेस नोट जारी नहीं करता चौक थाना
महराजगंज। जिले के संवेदनशील थानों में माने जाने वाला चौक थाना घटनाओं अन्य जानकारी देने के मामले में काफी पिछे है इस थाने की खास बात यह है कि यहां पर कितनी प्रकार की जानकारी लेने के लिए स्वयं चलकर थाना प्रभारी के पास पहुंचना पड़ता है और उसके संतुष्टि पर ही कितनी घटनाओं अन्य जानकारी प्राप्त होती है लेकिन आज तक थाने से कितनी प्रकार का प्रेस नोट जारी नहीं होता है ।यही नहीं थाने के द्वारा कभी भी स्थानीय पत्रकारों व जिले के पत्रकारों के बीच नहीं रखा जाता है
इसका क्या वजह है यह तो संबंधित थाना प्रभारी ही जानते होंगे की आखिरकार किसी घटना का खुलासा या अन्य जानकारी हेतु पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधिक गैर धंधा का खुलना आदि पर चौक पुलिस पत्रकारों को प्रेस नोट जारी क्यों नहीं करती है इससे चौक पुलिस को क्या नुकसान या फायदा है यह एक प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है तो जिले के पुलिस विभाग में आला कमान ही जान सकते हैं ।
संवाददाता दिनेश कुमार (न्यू सूर्य टाइम) महराजगंज
