सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)हिन्दू- रिति रिवाज के साथ प्रार्थिनी कि दिनांक 11 /12 /2020 को शादी प्रदीप गुप्ता पुत्र रामसुरेश गुप्ता के साथ सम्पन्न हुआ था शादी के बाद ही मुझ प्रार्थनी को दहेज अधिक मांग के लिए रोज गाली गुप्ता व मारता पीटता है, मेरे पति प्रदीप गुप्ता ने सह पाकर मेरी सास ससूर व बहन मंजू व प्रतिमा उर्फ गुड्डी तथा दोनो बहनोई बृजेश गुप्ता व मधुसुदन गुप्ता लोग भी आये दिन दहेज को लेकर प्रताडित करते रहते थे”उक्त बातें बन्दना गुप्ता पत्नी प्रदीप गुप्ता साकिन मौजा लखिमा थरुआ,थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ने सिंदूरिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताई।बन्दना गुप्ता ने बताया कि
दहेज के रुप मे मेरे पिता जी अपनी हैसियत के हिसाब से 10,00,000 रु0 व पांच सोने की अंगुठी व चेन व कुछ चाँदी का समान दिए है। जब मैं अपनी शिकायत अपने पिता जी से व अपने मायके वालों से करने की कोशिश की तो मेरा फोन छीन कर उसे पटक कर मेरे पति तोड़ दिए तथा दहेज की बात को लेकर मुझ प्रार्थनी का श्रृंगार का सब गहना वापस ले लिए तथा मुझ प्रार्थनी को रक्षाबन्धन के एक दिन पूर्व जबरजस्ती मेरे मायके लाकर पहुँचा दिए जिसके बाद हम प्रार्थीनी के कई बार फोन मैसेज करने के बाद भी संपर्क नही कर रहे है।
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार दहेज के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज
mo.9919195526
