सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पश्चिम सिवान मे एक चकमार्ग के पास धान के खेत मे औधे मुह गिरा लापता युवक मृत पाया गया, युवक के शव से बदबू आ रही थी।जानकारी के अनुसार उसकी पहचान सिंदुरिया क्षेत्र के पतरेंगवा टोला शीतलापुर के बनारसी (34)पुत्र बिक्रम के रूप मे हुई है,उसकी पत्नी मुनीता का रो रो कर बुरा हाल है।
(मृतक की फाइल फोटो)
मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे है वह पिछले गुरुवार की रात से गायब था उसकी पत्नी के अनुसार शराब पीने की उसकी आदत थी,शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। उसके शरीर पर लाल कलर का लोवर है उपर कोई कपड़ा नहीं है तथा शरीर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ गिराया हुआ प्रतीत हो रहा है, बनारसी लगभग तीन -चार दिन पहले का मरा हुआ प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाही की जाएगी।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम महराजगंज
mo. 9919195526
