सिंदुरिया/महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) विगत सोमवार को स्थानीय थानाक्षेत्र के समीप सिंदुरिया टोला मंगलपुर के समीप निचलौल सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर बालू लदी एक ट्रक अनियंत्रित हो गयी और अचानक पलट गई।गलिमत रही की मौके पर ट्रक चालक ने तत्परता दिखाई और कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सफ़ेद बालू कहीं से लाद कर एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर गिराने जा रहा था कि अचानक किसी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के निचे झाड़ी मे पलट गयी, चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान किसी तरह बचायी। अन्य किसी भी व्यक्ति को कोई क्षति नही पहुंचा हालांकि ट्रक चारो खाने चित जरूर हो गया।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
mo.9919195526
