थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक दूसरे गांव के एक युवक पर उसकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवायी की मांग की है।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने गहराइयों से जांचकर सर्विसलान्स के द्वारा आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया की तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध वी एन एस 137/2 नाबालिक के अपहरण करने के जुर्म मे केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो.9919195526
