मिठौरा ब्लॉक/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)जनपद के मिठौरा ब्लॉक के प्रधान,रोजगार सेवक तथा विभागीय कर्मचारियों ने पूर्व पंचायत सचिव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।बताते चलें कि विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरा कल्याण निवासी 51 वर्षीय ग्राम विकास अधिकारी प्रेमसागर पटेल का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही ग्राम विकास अधिकारियों,ग्रामप्रधानों व शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षक व ग्राम विकास अधिकारी उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बधाये।
श्री पटेल काफी दिनों से बीमार थे और गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका न्यूरो का आपरेशन हुआ था। पीजीआई लखनऊ ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन गुरुवार को शव लेकर घर पहुंचे। मृतक का अंतिम संस्कार कुशीनगर जनपद के पनियहवा घाट पर किया गया। जिसके उपरांत मिठौरा ब्लॉक के कर्मचारियों व प्रधान संघ अध्यक्ष रघुनाथ पटेल सहित तमाम लोगों ने ब्लॉक में शोक सभा का आयोजन कर शोक जताया।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
