थाना सिंदुरिया /महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा राजा और हड़खोड़ा में मोहर्रम को लेकर सकुशल सम्पन्न हो सके इसी को लेकर आज दिनाँक 11/7/2024 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा तजियादारों संग बैठक की और दिशा निर्देश दिया। मोहर्रम के मद्देनजर वृहस्पतिवार को सेमरा राजा और हड़खोड़ा में ताजियादारों से शान्ती पूर्वक मोहर्रम मनाये जाने की अपील की है।
आगे उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शक्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।इस दौरान ग्राम सभा के संभ्रांत लोग व तमाम गांवों के ग्राम प्रधान व क्षेत्रवासी शामिल रहे।इस दौरान पुलिज़ अधीक्षक महोदय ने बताया कि अपने ही दरवाजे पर ताजिया को रखकर सभी तजियादार मिल- जुल कर आपसी भाईचारा पूर्वक शांति व्यवस्था को देखते हुए त्योहार मनाएं।
मोहर्रम त्योहार को सकुसल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मिठौरा चौकी प्रभारी रामचरन सरोज सहित सभी सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)महाराजगंज
मो.9919195526
