थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) पुलिस अधीक्षक सुमेंद्र मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी श्रीमती आभा सिंह पर्यवेक्षण में सिंदुरिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक मृत्युंजय मय फोर्स टीम के द्वारा फरार चल रहे अभियुक्त किया गया गिरफ्तार इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि मु0अ0सं0 167/24 धारा 363/376 भादवि व ८ पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त विजय चौरसिया उर्फ बिरजू पुत्र त्रिभुवन निवासी पकड़ियार बुजुर्ग थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को (जो दिनाँक 24/05/2024 को अपहृता/पीडिता को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था,
जिसके सम्बन्ध में थाना सिंदुरिया में दिनांक 15/06/2024 को अभियोग पंजीकृत है, सर्विलास सेल की मदद से पीडिता को कल दिनांक 05/07/2024 को सकुशल बरामद किया गया) कल दिनांक 05/07/2024 को समय 14.20 बजे ग्राम परसाचक गोबरही जाने वाली मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम महाराजगंज)
मो. 9919195526
