सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरेगवा में एक तेज मारुति कार ने भैंस को ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही भैंस की मौत हो गई जानकारी के अनुसार पतरेगवा निवासी मूरत यादव ने अपनी भैंस को रुपए 20000 में कोतवाली थाना क्षेत्र के गिदहा निवासी श्रीपत यादव पुत्र रामअवध खरीद कर ले जा रहे थे।
अभी घर के बाहर सड़क पार कर ही रहे थे कि भैंस कुलाचे मारकर भागने लगी तभी महराजगंज की ओर से तेज रफ्तार एव लापरवाहीपूर्वक आर रही यूपी 56 एसी7077 के चालक ने जबरजस्त ठोकर मार दिया जिससे भैस की रस्सी उसके बोनट में फस गई नतीजा यह हुआ कि बैंस करीब 35 मीटर घिसती गई जिज़ज़े मौके जे बी उसकी मौत हो गई।आनन फानन में मामला थाने पहुचा जहां दोनो पक्ष आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) मुख्य संपादक महराजगंज
मो. 9919195526
