सिंदुरिया/महराजगंज( न्यू सूर्या टाइम)।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया निवासी नगमा परवीन ने पति सहित ससुरालियों पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए सिंदुरिया थाने में लिखित शिकायत दी थी जहां से न्याय नही मिला तो पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष सिंदुरिया को जांच कर आवश्यक कार्यवाई करने का आदेश दिया। पीड़िता नगमा परवीन ने बताया कि मेरी शादी 06 वर्ष पूर्व बड़ी धूम-धाम से हुआ था। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन पति की आदते गलत हो गयी है। जिस कारण वह मुझे सम्मान नहीं देता है। बार बार मारता पीटता है। दिनांक 12.6.2024 को समय करीब 8.30 बजे रात्रि में पति सेराजुद्दीन, ससुर वायस, जेठानी हमीदुन, सास नूरजहाँ, ननद मुन्नी गाडी से आये। सभी लोग एक राय होकर गाली गुप्ता देने लगे। जिसका विरोध करने पर चाकू, रॉड, व हाकी से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर शोर किया तो मोहल्ले के लोग बीच बचाव किया। पति ने धमकी दिया कि जान से मार दो खेल खत्म हो जायेगा जिसकी लिखित शिकायत सिंदुरिया थाने में किया लेकिन वहां से मुझे न्याय नहीं मिला तो पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति सिराजुद्दीन, ससुर वायस, जेठानी हमीदुन, सास नूरजहां, ननद मुन्नी व कुछ अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) संपादक महाराजगंज
मो. 9919195526
