सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गावं की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की एक क्लोन बनाकर उस पर गंदे फोटो व सन्देश तथा अश्लील विडिओ अपलोड कर उसे सामाजिक व मानसिक क्षति पंहुचा रहा है साथ ही मेरे जानने वाले सगे सम्बन्धियों को अश्लील सन्देश भेजकर मुझे बदनाम कर रहा है,पीड़िता ने पत्र मे कहा है की इसके पूर्व उसने साइबर सेल मे प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था लेकिन करवाई नही हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मु०अ०सं० 139/24 धारा 419 तथा सुचना प्रद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) मुख्य संपादक महाराजगंज
मो. 9919195526
