सिंदुरिया थाना /महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव के पूरब ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में बीते रविवार को करीब 10:00 बजे भिड़ंत हो गई जिसमें एक 11 वर्षीय बालक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिससे दब कर उसकी वही मौत हो गई जबकि दूसरे का पैर फैक्चर हो गया तथा अंदरूनी चोटें भी आई है ।
(मृतक की फाइल फोटो)
दरअसल पतरेंगवा निवासी हरिलाल गुप्ता का बेटा अजय गुप्ता अपने ससुराल सोनरा से अपने पुत्र आर्यन गुप्ता (11 वर्ष )पत्नी अंजली देवी और बेटी अदिति के साथ पतरेंगवा आ रहा था कि सिंदुरिया -झंझनपुर मार्ग पर पिपरा कल्याण गाव के पूरब सिंदुरिया की ओर से मिट्टी लादे जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली यूपी 56 एम 9706 की चपेट में आ गया जिससे आर्यन गुप्ता की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि पिता अजय गुप्ता का पैर फैक्चर हो गया है और अंदरूनी चोट भी आई है । जबकि अंजली देवी और अदिति सुरक्षित है ।प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली सिंदुरिया की ओर से मिट्टी लादकर जा रहा था गांव के पहले ही अचानक अपना संतुलन खो बैठा और दाएं कट गया तथा झंझनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार अजय गुप्ता की मोटरसाइकिल को जोर से ठोकर मार दिया जिससे आर्यन ट्रैक्टर की पहिया के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई मौत इतनी दर्दनाक थी कि देखने वालों के रूह कांप गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पाते ही सिंदुरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महाराजगंज भेज दिया। इस संबंध में सिंदुरिया थानाअध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हुई है जिसमें एक 11 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) मुख्य संपादक (महाराजगंज)
मो. 9919195526
