सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थानाक्षेत्र के हरीराम यादव पुत्र रामगती ग्राम मोरवन उत्तरी ने बताया कि दिनांक 15/ मार्च/2024 को हम प्रार्थी अपने दरवाजे के सामने अपने दीवार पर मिट्टी डाल रहे थे तभी हमारे पड़ोसी सूरज पुत्र राममिलन ,मीना पत्नी राममिलन व अंबिका पुत्री राममिलन मेरे दरवाजे पर आकार मिट्टी भराई को रोकते हुऐ भद्दी 2 गाली देते हुऐ मुझे मारना पिटना चालू कर दिए। मुझे अकेला पाकर लाठी, डण्डो से मेरे सर पर मारे जिससे मेरा सर फट गया। और मेरे शरीर पर अनंदुनी चोटें है। जब मैं शोर मचाया तब गाँव के लोग व मेरा लड़का अध्या आ गया तो सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
सूचना पर स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रताप से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि मु०अ०सं० 141/24 धारा 323,506,504 तहरीर के मुताबिक मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) मुख्य संपादक महाराजगंज
मो. 9919195526
