सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाना क्षेत्र में कंबाइन से बुरी तरह घायल युवक के भाई गुलाम अली ने तहरीर देकर कंबाइन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।दरअसल मधुकरपुर महदेवा थाना पुरंदरपुर निवासी गुलाम अली पुत्र मकबूल ने सिंदुरिया थाने में लिखित प्रार्थनापत्र देकर बताया कि प्रार्थी का भाई आजाद पुत्र मकवुल कम्बाईन सं० यू0पी0 56 एयू0 5569 पर चालक के साथ हेल्पर के रुप में काम करता था दिनाक 16-4-2024 को सिन्दुरिया ग्राम सभा में उक्त कम्बाईन मशीन से गेहू की कठाई हो रही थी कि समय करीब 11 बजे दिन में प्रार्थी का भाई चालक के साथ मशीन पर बैठ कर कटाई करवा रहा था ,चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक कम्बईन चलाकर अचानक ब्रेक लेने के कारण प्रार्थी का भाई कम्बाईन के उपर से कट कर मशीन के अन्दर गिर गया जिससे उसको गम्भीर एवं प्राण घातक चोटे आयी जिसे दवा इलाज हेतु सदर अस्पताल महराजगंज लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रार्थी के भाई को के०जी०एम०यू0o लखनऊ रेफर कर दिया गया जहाँ प्रार्थी का इलाज हो रहा था फिर बेहतर इलाज हेतु विनोद प्रकाश लाईफ केयर हास्पिटल सिद्धार्थनगर में डा0 चन्देश उपाध्याय के यहाँ दवा इलाज हुआ है ।मामले को सज्ञान में लेकर स्थानीय पुलिस ने तेज और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कम्बाइन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि कम्बाइन के अज्ञात चालक के विरुद्ध मु०अ०सं०145/24 धारा 279,337,338 भादवि के तहत केस दर्ज करते हुए कम्बाइन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई की जा रही हैं।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार( न्यू सूर्या टाइम) मुख्य संपादक महाराजगंज
मो. 9919195526
