सिन्दूरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पतरेंगवा निवासी एक महिला ने रविवार को कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था स्थिति गंभीर होने पर किसी ने थाने पर पहुचा दिया। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आनन फानन मे महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने त्वरित इलाज शुरूकर दिया ,स्थित में सुधार होने पर अन्य जांच हेतुजिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया।इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि 10 से 15 मिनट बिलंब हो गया होता तो महिला की जान नहीं बचाई जा सकती थी।
उपनिरीक्षक विनीत यादव ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर थी जिसे थाने की गाड़ी से अभिलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए इलाज किया हालत को सुधार होते देख अन्य जांच के लिए जिला चिकित्सालय महाराजगंज भेज दिया।उपनिरिक्ष विनीत यादव के साथ कांस्टेबल आनंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अतुलनीय भूमिका रही । इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था जिसे किसी ने थाने पर पहुच दिया था, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुचाया जहां डॉक्टरों ने दवा इलाज कर उसकी जान बचाई । फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और अपने घर पर है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
