थाना चौक/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरिया का रहने वाला लड़का आशुतोष द्विवेदी जो 28 मार्च को घर सेनाटकीय तरीके से गायब लड़के को पुलीस ने महराजगंज बस स्टेशन से बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आपको बताते चलेगी आशुतोष द्विवेदी पुत्र अखिलेश उर्फ पप्पू द्विवेदी निवासी खजुरिया थाना चौक दिनाक 28मार्च को अपनी मां से 10 रुपये मांगा उसके बाद कहीं चला गया ,परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी जब आशुतोष नही मिला तो परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमसुदगी दर्ज कराते हुए कार्यवाई की मांग की थी।
आशुतोष के पिता अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि उसका बेटा कक्षा 6 में पढ़ता है गोरखपुर रेलवे स्टेशन घूमने गया था बुद्धवार को घर सकुशल पहुच गया है।थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गयी काफी मशक्कत के बाद महराजगंज बस स्टेशन से आशुतोष को बरामद किया गया ,परिजनों से लिखा पढ़ी कराने के बाद सुपुर्द कर दिया गया है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
